भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान महापंचायत कल

 भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान महापंचायत कल



(रिपोर्ट - अवनीश कुमार मोदनवाल/सोनभद्र)




सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा गुलरहवा तकिया व बटृ गांव के किसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार 5 अप्रैल 2026 को किसान महापंचायत बुलाई है। गौरतलब है कि लोहरा, बट एवं सुकृत के किसानों ने अपनी जमीन को निजी कंपनियों की स्थापना के उद्देश्य से अधिग्रहण करने के मिले संकेतों से अधिग्रहण के खिलाफ अपनी मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई सीधा आश्वाशन नहीं मिलने तक अपनी अगली रणनीति तैयार करने में जुट गये हैं। क्षेत्र के किसानों ने इसके लिये सोनभद्र किसान संघर्ष समिति का गठन कर लिया है। आगे की लड़ाई इस संघर्ष समिति के बैनर तले लड़ी जायेगी समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने बताया कि रविवार को लोहरा गांव की गुलरहवा बस्ती में स्थित बरगद के पेड़ के पास किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें आगे की आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी। किसान अपनी लड़ाई खुद बिना किसी राजनैतिक दल को शामिल किये स्वयं लड़ेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ