नहर विभाग ने कराई टूटी माइनर का मरम्मत कार्य पूरा।
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक के ग्राम सभा लोहरा स्थित पंपवा बस्ती के पास गौरही माइनर नहर एक हफ्ते से टूटी पड़ी थी। नहर का पानी खेतों से बहकर रिहायशी इलाके और घरों तक पहुंचने लगा था, जिससे ग्रामीणों में जलभराव और नुकसान का खतरा बढ़ गया था।
इसके बाद मामला _नेशनल हल्लाबोल न्यूज_ के संज्ञान में आया। ग्रामीणों की अपील पर न्यूज टीम ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाई। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही नहर विभाग सक्रिय हुआ और जेई रामप्रताप जी के नेतृत्व में एक टीम गठित हुई। तथा सोमवार 18 मई 2026 को जेसीबी मशीन के जरिए टूटी नहर का तत्काल मरम्मत कार्य कराया गया।
मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और नहर विभाग के अधिकारियों की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई से बड़े नुकसान को टाला जा सका।




0 टिप्पणियाँ