सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 1 सितंबर को रहेंगे बंद।
भारी बारिश व अत्यधिक जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया कार्यालय आदेश
सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश एवं अत्यधिक जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय 1 सितंबर को बंद रहेंगे।
हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन यथावत करते रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के इस निर्णय से भारी बारिश और जलभराव की स्थिति में बच्चों को विद्यालय आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों एवं जोखिम से राहत मिलने की उम्मीद है।



0 टिप्पणियाँ