महान इतिहासकार प्रो.डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी का सोनभद्र आगमन। कुशवाहा भवन में धूमधाम से मनाया गया दीपदान उत्सव।


 धूमधाम से मनाया गया दीपदान उत्सव , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महान इतिहासकार व भाषा वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी। 



सोनभद्र। खबर जनपद के रावर्ट्सगंज से है जहां नगर में स्थित कुशवाहा भवन पर कुशवाहा समिति द्वारा आयोजित दीपदान उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 





इस दौरान तथागत  की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। 








कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह व  विशिष्ट अतिथि सत्यवंती मौर्य डिप्टी मेयर सासाराम बिहार। तत्पश्चात कुशवाहा समिति के सरंक्षक उदय नाथ कुशवाहा, रामगोविंद कुशवाहा, राजाराम सिंह, बालेश्वर सिंह, झरीलाल कुशवाहा, पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा, विधानसभा घोरावल के विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, कुशवाहा समिति के अध्यक्ष मोहन कुशवाहा व समिति के पदाधिकारीगण सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जलित किये। 



तत्पश्चात मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 




 अंतर्राष्ट्रीय भाषाविद इतिहासकार प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा इतिहास को पुनः लिखने की जरूरत है।  राष्ट्र के निर्माण में सारे तथ्यों को समझने की जरूरत है।  प्रतियोगी परीक्षा में  इतिहास से बहुत से प्रश्न आते है। इस दौरान डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी ने मौर्य साम्राज्य पर चर्चा करते हुए तथागत भगवान बुद्ध तथा सम्राट अशोक महान किए महान कार्यों जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में महान वैद्य लोगों की देखरेख में लोगों का इलाज करने से लेकर रास्ते के निर्माण व हर मार्ग पर कुछ स्थाई दूरी पर कुआं खोदवाने तक पर चर्चा किए। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के काल में शांति और समृद्धि से भरा था यह राष्ट्र, किसी के घरों में ताले नहीं लगाए जाते थे। उस दौरान भारत सोने की चिड़िया के नाम से भी जाना जाता था। 



कार्यक्रम की अगली कड़ी में विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य व विधायक अविनाश कुशवाहा तथा मोहन कुशवाहा ने स्वागत भाषण दिया। 








इस दौरान  हाई स्कूल इंटरमीडिएट यू पी बोर्ड, सी बी एस सी बोर्ड में  अक्षय कुमार, हर्ष कुमार, अंजलि, अजय, विपिन,  आयुषी, प्रतिभा, माधुरी, राजनंदिनी, रितिका,  नीट एग्जाम में आशीष कुमार, संदीप मौर्य, श्रेयस कुशवाहा, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मौर्य अनमोल रत्न का सम्मान व तक्षशिला  नालंदा के समृति चिन्ह से बुजुर्गो  को सम्मानित किया गया। 





इस कड़ी में पकरू सिंह, कन्हैया मौर्य, सूर्य नाथ सिंह, एच आर मौर्य  को धम्म चक्र  व मौर्य गौरव रत्न दिए गए। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा अपनी लेखनी से समाज हित में बेहतरीन कार्य करने वाले नेशनल हल्लाबोल  न्यूज के एडिटर इन चीफ व अचूक रणनीति अखबार के ब्यूरो चीफ सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह व पत्रकार जितेन्द्र कुमार मौर्य तथा अनिल कुमार को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। 





एजुकेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राम फल मौर्य को उत्साहवर्धन सम्मान दिया गया। 





इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य व उनकी टीम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 






 समति के उद्देश्यों को संयोजक प्रवीण कुशवाहा ने बताया कार्यक्रम का संचालन  सचिव डॉ संजय कुमार सिंह, रवि शावक, अरुण मौर्य ने सम्मिलित रूप से किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर दिया तथा। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ